भारतीय नक्शे से कश्मीर को हटाने पर ऑस्ट्रेलिया ने मांगी माफी
ब्रिसबेन। जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष पेश की गई प्रजेंटेशन में भारत के नक्शे में कश्मीर को नहीं दर्शाने के मामले पर भारत की नाराजगी के बाद अब अॉस्ट्रेलिया ने इस पर भारत से माफी मांग ली है। गौरतलब है कि नक्शे से कश्मीर का हिस्सा गायब था।

भारत ने दर्ज कराया विरोध
जैसे ही इस मामले को भारतीय मीडिया ने अपने संज्ञान में लिया तो ऑस्ट्रेलिया तक हड़कंप मच गया। इसके बाद भारत के विदेश सचिव की ओर से इस पर विरोध दर्ज कराया गया। इस विराेध बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गलती मानी और खेद जताया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया।
क्या है पूरा मसला
दरअसल शुक्रवार को मोदी क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।कॉलेज मेंप्रजेंटेशन चल रहा था कि अचानक स्क्रीन पर भारत का नक्शा डिस्प्ले हुआ। पहली ही नजर में देखने पर इस नक्शे में गड़बड़ी मालूम चल रही थी। गौर से देखने पर पता लगा गया कि नक्शे से कश्मीर को ही गायब कर दिया गया है।
इसके बाद भारत में मीडिया ने इस मसले को प्रमुखता से हाइलाइट किया और सरकार के तत्वधान में यह पूरा मसला आया।












Click it and Unblock the Notifications