Aurangabad Accident: सीएम शिवराज सिंह ने किया मुआवजे का ऐलान,कहा- अपने को अकेला न समझें शोकाकुल परिवार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां रेल की पटरी पर 16 प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया, औरंगाबाद के जालना रेलवे लाइन के पास ये हादसा हुआ है, जिसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 5 अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, ये हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 5:15 बजे के करीब हुआ है, हादसे में घायल लोगों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मरने वालों में मजदूरों के बच्चे भी शामिल है।
Recommended Video

तो वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए मध्य प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है, उन्होंने Tweet किया है कि औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!
औरंगाबाद में हुए रेल हादसे से हृदय पर ऐसा कुठाराघात हुआ है की मैं उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता! संवेदना से मन भर जाता है, उसके अलावा प्रदेश सरकार की तरफ़ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को 5 लाख दिए जाएंगे, और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझे, आपके साथ मैं और पूरी मध्य प्रदेश सरकार खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने अपने Tweet में लिखा कि मैं विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहा हूं, जो वहां पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों को हर सम्भव मदद करेगी, मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे जी से भी लगातार बात कर रहा हूंं और घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी कमी न रहे उसकी व्यवस्था कर रहा हूं।
सभी मजदूर एमपी जाना चाहते थे
बूता दें कि का हादसे में मारे गए सभी मजदूर महाराष्ट्र के जलगांव में आयरन फैक्ट्री में काम करते थे,ये लोग औरंगाबाद से मध्यप्रदेश के लिए निकली स्पेशल ट्रेन को पकड़ना चाहते थे, इन सभी लोगों को उम्मीद थी कि वह भुसावल जाकर ट्रेन पकड़ लेंगे ये सभी करीब 45 किलोमीटर पैदल चलकर आए थे और काफी थक गए थे इसलिए ट्रैक पर ही सो गए,इसी दौरान वहां से ट्रेन गुजरी और सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications