नक्सलियों के साथ कोबरा जवानों की मुठभेड़,10 जवान शहीद, कई घायल
औरंगाबाद। औरंगाबाद में सोमवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 10 कमांडो शहीद हो गए हैं जबकि 5 घायल हैं। शहीद होने वाले जवान कोबरा बटालियन से थे। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली भी मारे गये हैं।
खबर है कि नक्सलियों और कोबरा जवानों के बीच में मुठभेड़ सोमवार दोपहर से शुरू हुई थी क्योंकि सोनदाहा के जंगल में नक्सलियों ने लैडमाइंस में ब्लास्ट किया था जिसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी जो कि शाम तक चली।
घायल जवानों और कमांडोज को देर रात हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया। अभी भी इलाके में सर्च ऑप्रेशन जारी है। शहीद हुए जवानों की संख्या में इजाफा हो सकता है। खबर ये भी है कि 50 से 60 जवान अभी भी जंगल में फंसे हैं।













Click it and Unblock the Notifications