जब वायरलेस पर गूंजा- कोई पत्रकार दिखे तो उसको गोली मार देना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का एनकाउंटर करने की धमकी दी गई है। इसका खुलासा वायरल हुई एक ऑडियो क्लिप से हुआ है। जिसमे सुरक्षाबलों का अधिकारी अपने जवान को आदेश दे रहा कि पत्रकार दिखे तो गोली मार दो। इस ऑडियो के सामने आने के बाद पत्रकारों में आक्रोश का वातावरण है। सीआरपीएफ के डीआईजी ने इस ऑडियो के जांच करवाने की बात कही है।

crpf

इस ऑडियो में एक वायरलेस सेट में दो लोगों के बीच बातचीत हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को कह रहा है कि जो पत्रकार नक्सलियों को कवर करने जाए उन्हें गोली मार दो। वहीं कुछ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस तरह का आडियो वर्ष 2004-05 में भी सामने आया था। हालांकि उन्होंने यह दावा नहीं किया कि वायरल हुआ ऑडियो पुराने ऑडियो का हिस्सा है। ऑडियो के सामने आने के बाद राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों ने इसकी आलोचना की है।

चल रही खबरों के मुताबिक करीब कुछ दिनों पहले बीजापुर के 5 पत्रकार तेलंगाना सीमा से लगे पुजारी कांकेर की तरफ रिपोर्टिंग के लिए गए थे। इसके बाद जब वे वहां से लौटे तो उन्हें कुछ लोगों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उनके एनकाउंटर की तैयारी कर रखी थी, लेकिन किस्मत से वे बच निकले। पत्रकारों को सुरक्षाबल के साथ एक अफसर की वायरलेस पर बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिल गई है। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स के डीआईजी आलोक अवस्थी ने इस मामले पर बोलते हुए कहा है कि अगर ये ऑडियो सही है तो इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+