डांस के बीच में सपना चौधरी के मंच पर चढ़े लोग, बाउंसरों ने मुक्के मारकर उतारा

गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्टेज शो करने पहुंची सपना चौधरी को देखकर उनके फैंस बेकाबू होकर स्टेज पर ही चढ़ गए।

नई दिल्ली। यूपी, दिल्ली और हरियाणा से लेकर राजस्थान तक अपने डांस के जरिए लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी जब स्टेज पर होती हैं, तो उनके फैंस को संभालना बेहद मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही उस वक्त हुआ, जब गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्टेज शो करने पहुंची सपना चौधरी को देखकर उनके फैंस बेकाबू होकर स्टेज पर ही चढ़ गए। इसके बाद सपना चौधरी के बाउंसरों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को काबू किया और उन्हें सुरक्षित वहां से निकाला।

लेट पहुंची सपना, दर्शक हुए बेकाबू

लेट पहुंची सपना, दर्शक हुए बेकाबू

दरअसल, सपना चौधरी रविवार की रात लोनी इलाके की डीएलएफ कॉलोनी में स्टेज शो करने पहुंची थी। बारिश की वजह से सपना को थोड़ी देर हो गई और वो रात को करीब 9 बजे स्टेज पर पहुंची। इसके बाद जैसे ही सपना चौधरी ने डांस करना शुरू किया, तो सामने बैठे दर्शक बेकाबू हो गए। इस दौरान कुछ लोग स्टेज पर भी चढ़ गए। यह देखकर सपना चौधरी की सुरक्षा में तैनात उनके बाउंसरों ने पहले तो धक्के देकर लोगों को नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन जब लोग नहीं माने तो बाउंसरों ने कुछ लोगों को मुक्के मारकर मंच से नीचे उतारा।

पुलिस ने भीड़ को संभाला

पुलिस ने भीड़ को संभाला

बाउंसरों के इस रवैये को देखकर शो में विवाद हो गया और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद सपना चौधरी के बाउंसर उन्हें सुरक्षित वहां से निकालकर ले गए। पुलिस ने आयोजकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि रात को 10 बजे के बाद अगर इस तरह के आयोजन किए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुका है सपना के शो में हंगामा

पहले भी हो चुका है सपना के शो में हंगामा

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी के शो में हंगामा हुआ है। पिछले दिनों ही हरियाणा के फरीदाबाद में भी सपना के डांस शो के दौरान दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। सपना ने स्टेज से ही लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब लोग नहीं माने तो उन्हें अपना शो बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इस दौरान उन्हें वहां से निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+