मुंबई में रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल का असर, एम्स में नजर आई खास तस्वीर

एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर भी महाराष्ट्र के रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन में आ गए हैं। एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. हरजीत सिंह ने कहा कि लोगों को हमारे काम पर विश्वास रखना चाहिए।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में रेजीडेंट डॉक्टरों की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर डॉक्टरों की पिटाई से नाराज मुंबई के रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर एहतियातन हेलमेट लगाकर मरीजों का इलाज करते नजर आए। एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने महाराष्ट्र के रेजीडेंट डॉक्टरों का समर्थन किया है।

एम्स में रेजीडेंट डॉक्टरों ने हेलमेट लगाकर किया इलाज

मुंबई के रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी डॉक्टर वापस काम पर नहीं लौटे हैं। जानकारी के मुताबिक इमर्जेंसी सेवाएं संचालित हैं लेकिन ओपीडी और सर्जरी सेवाएं प्रभावित हैं।

महाराष्ट्र के रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन में एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर

महाराष्ट्र के रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन में एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर

एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर भी महाराष्ट्र के रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन में आ गए हैं। एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के महासचिव डॉ. हरजीत सिंह ने कहा कि लोगों को हमारे काम पर विश्वास रखना चाहिए। एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर एहतियातन हेलमेट लगाकर इलाज करते दिखाई दिए।

'महाराष्ट्र में पिछले साल 50 से अधिक डॉक्टरों पर हुए हमले'

'महाराष्ट्र में पिछले साल 50 से अधिक डॉक्टरों पर हुए हमले'

मुंबई में डॉक्टरों की पिटाई और रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की भी प्रतिक्रिया आई है। आईएमए से जुड़े पार्थिव सांघवी ने बताया कि मुंबई में हड़ताल के चलते सभी ओपीडी और सर्जरी कार्य प्रभावित हैं। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं संचालित हैं। आईएमए के डॉक्टर पार्थिव सांघवी ने बताया कि महाराष्ट्र में पिछले साल 50 से अधिक डॉक्टरों पर हमले के मामले सामने आए हैं।

मुंबई में रेजीडेंट डॉक्टर हैं हड़ताल पर

मुंबई में रेजीडेंट डॉक्टर हैं हड़ताल पर

मुंबई के रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का बुरा हाल है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को काम पर लौटने का आदेश दिया था, बावजूद इसके डॉक्टर अभी तक काम पर नहीं लौटे हैं। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में गुरुवार को सुनवाई हो सकती है।

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की पिटाई से नाराज हैं डॉक्टर

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की पिटाई से नाराज हैं डॉक्टर

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के कुछ अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ मार-पीट की घटनाएं सामने आई हैं। रविवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद मरीज के रिश्तेदारों ने एक डॉक्टर के साथ कथित तौर पर पिटाई की थी। धुले में भी एक डॉक्टर से मरीजों ने मारपीट की थी। डॉक्टरों का कहना है कि हम अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज नहीं कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+