अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमलों पर बोली सुषमा, कहा- राष्ट्रीय हितों से नहीं होगा कोई समझौता
बता दें कि बीते कुछ महीनों में अमेरिका में भारतीयों पर हमले बढ़े हैं।
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि अमेरिका के साथ रणनीतिक समझौतों के मद्देनजर राष्ट्रीय हितों से समझौता किए जाने की कोई गुंजाइश नहीं है। राज्यसभा में अमेरिका में हो रहे भारतीयों पर हमले के विषय पर स्वराज ने कहा कि हम इन घटनाओं को कानून व्यवस्था का मामला नहीं मानते। यह इतना आसान नहीं है। हमारी ओर से इस बारे में यही कहा जा रहा है कि यह 100 फीसदी हेट क्राइम है।

सदन में अमेरिका में 3 भारतीयों पर हुए हमले पर टिप्पणी करते हुए सुषमा ने कहा कि भारतीयों के साथ हुई घटनाओं की जांच हेट क्राइम के नजरिए से की जाए। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए राज्यसभा में आश्वसन दिया कि भारतीयों पर हुए हमले को अमेरिकी प्रशासन के सामने कई स्तरों पर उठाया गया है साथ इन घटनाओं पर हो रही जांच पर सरकार की निगाह है।
इस दौरान सुषमा ने बीते 22 फरवरी को अमेरिका के कैंजस में 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीभोतला,2 मार्च को भारतीय मूल के हर्निश पटेल और 4 मार्च को भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक दीप राय पर हमले की घटनाओं का भी जिक्र किया।












Click it and Unblock the Notifications