काबुल में गुरुद्वारे पर हमले से आहत हुए भववंत मान, बोले- पीएम मोदी अफगानिस्तान को दें कड़ा संदेश
काबुल में गुरुद्वारे पर हमले से आहत भववंत मान ने पीएम से अफगान राजदूत को बुलाकर कड़ा संदेश देने का किया आग्रह
नई दिल्ली, 18 जून: काबुल में गुरुद्वारे पर हुए हमले को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बहुत निंदनीय कहा। उन्होंने कहा यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। हर 3-4 महीने में अल्पसंख्यकों पर हमले होते हैं। मैं विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री से अफगान राजदूत को बुलाने और एक कड़ा संदेश देने का आग्रह करता हूं कि भारत सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता से खड़ी है।
Recommended Video

बता दें अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को गुरुद्वारे के पास सड़क पर आतंकियों ने सिलसिलेवार बम धमाके किए। जिसकी भारत सरकार ने कड़ी निंदा की विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिखों के धार्मिक स्थल पर हुए आतंकी हमले पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया। जयशंकर ने कड़ी निंदा करते हए ट्वीट में लिखा
गुरुद्वारा कर्ते परवान पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा करनी चाहिए। हम इस पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय के कल्याण के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications