गुरुग्राम में मुस्लिम युवक की पिटाई पर भड़के गौतम गंभीर, दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम के सदर बाजार में 5-6 युवकों ने उसे पारंपरिक टोपी पहनने की वजह से उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। वहीं, मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की इस घटना पर पूर्वी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद गौतम गंभीर ने नाराजगी जताई है।

मुस्लिम युवक पर हमले की निंदा की

मुस्लिम युवक पर हमले की निंदा की

गौतम गंभीर ने मुस्लिम युवक पर हुए इस हमले पर खेद जताया और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गंभीर ने ट्वीट किया, ' गुरुग्राम में मुस्लिम युवक से टोपी उतारने और जय श्रीराम बोलने के लिए कहा गया, ये निंदनीय है। गुरुग्राम प्रशासन की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाए। हम एक धर्म निरपेक्ष देश हैं, जहां जावेद अख्तर 'ओ पालन हारे' लिखते हैं और राकेश ओम प्रकाश मेहरा दिल्ली-6 में अर्जियां।'

हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

बता दें कि पीड़ित की पहचान मोहम्मद बरकर आलम के रूप में हुई है, वह गुरुग्राम के जैकब पुरा इलाके में रहता है। पीड़ित ने बताया कि मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मैं नमाज पढ़कर वापस आ रहा हूं, लेकिन इन लोगों ने मेरी टोपी उतार दी और मुझे तमाचा जड़ दिया। इस मामले की पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। अपनी शिकायत में उसने कहा कि चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ पारंपरिक टोपी पहनने की वजह से मारपीट की और उसे धमकी दी। उसने यह भी आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उससे भारत माता की जय नारा लगाने को भी कहा।

गुरुग्राम में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद सियासत गरमाई

गुरुग्राम में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद सियासत गरमाई

आलम ने बताया कि मैंने जैसा इन लोगों ने कहा वैसा ही किया, भारत माता की जय के नारे भी लगाए, फिर इन लोगों ने जय श्री राम का उद्घोष करने को कहा लेकिन मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने सड़क पर पड़ी एक लाठी उठाई और मुझे पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने मेरी पीठ पर हमला किया। वहीं इस मामले में एसीपी ने कहा कि हमने शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। हम इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+