गुजरात में दलित युवक पर हमले की खबर को पुलिस ने बताया फर्जी

Recommended Video

    Dalit teen Boy in Gujarat attacked for sporting Moustache was LIE | वनइंडिया हिंदी

    गुजरात में दलित युवक पर हमले की खबर को पुलिस ने बताया फर्जी
    गांधीनगर। पिछले दिनों जिस तरह से गुजरात में लगातार दलितों पर हमले की खबरें सामने आई उसने दलितों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा किया था। लेकिन इन हमलों में से एक हमला फर्जी निकला है। दरअसल उच्च जाति के युवक पर दलित युवक पर ब्लेड से हमला करने का आरोप लगा था, आरोप था कि युवक पर उच्च जाति के लोगों ने ब्लेड से हमला किया था। लेकिन पुलिस की जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि यह हमला मनगढ़ंत था और पहले से इसकी योजना बनाई गई थी।

    dalit

    गुजरात के गांधीनगर में 17 वर्ष के युवक दिगंत माहेरिया पर ब्लेड से हमले की खबर सामने आई थी, लेकिन पुलिस का कहना है कि युवक ने मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए इस घटना को अंजाम दिलवाया था। खुद दिगंत ने पुलिस की पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया है कि उसने यह झूठी कहानी मीडिया में आने के लिए रची थी।

    पिता के सामने बताई सच्चाई

    पुलिस ने बताया कि माहेरिया ने अपने पिता के सामने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने अपने दोस्त के कहने पर उसकी कमर पर ब्लेड मारा था। गांधी नगर के एसपी वीरेंद्र यादव ने बताया कि माहेरिया ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर यह कहानी बनाई थी। उन्होंने बताया कि 8 वर्ष के लड़के ने इस काम के लिए पास की दुकान से एक ब्लेड खरीदा था, हालांकि शुरुआत में माहेरिया के दोस्तों ने इस योजना में शामिल होने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में वह तैयार हो गए। माहेरिया पर उसके दोस्त प्रदीप ने ही ब्लेड मारा था।

    इसे भी पढ़ें- छात्र से बाल कटवाने को कहा तो दो टीचर्स पर किया जानलेवा हमला

    जल्द अन्य मामलों का सच आएगा सामने
    गौरतलब है कि माहेरिया पर हमले के बाद काफी विवाद हुआ था, दलितों पर हो रहे हमले को लेकर, इससे पहले भी पीयूष परमार औऱ कुनाल माहेरिया पर स्टाइलिश मूंछ रखने को लेकर हमले की खबर सामने आई थी। पुलिस का कहना है कि अन्य दो मामलों में जांच कर रही है, जल्द ही दोनो मामलों का भी सच सामने आ जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+