मेड इन इंडिया एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव मार्क-3 भारतीय तटरक्षक में शामिल, 1800 मीटर से अधिक मारक क्षमता
भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को गुजरात के पोरबंदर में मेड-इन-इंडिया एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव मार्क III के एक स्क्वाड्रन को सेवा में शामिल किया।
पोरबंदर, 28 जून: भारतीय तटरक्षक बल ने मंगलवार को गुजरात के पोरबंदर में मेड-इन-इंडिया एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव मार्क III के एक स्क्वाड्रन को सेवा में शामिल किया। समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि हेलिकॉप्टर को आईसीजी के महानिदेशक वीएस पठानिया ने शामिल किया।

तटरक्षक क्षेत्र उत्तर पश्चिम को मजबूत करने के लिए हेलिकॉप्टर को शामिल किया है। एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस स्क्वाड्रन को सेवा में शामिल किया जाना सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण के अनुरूप समुद्री निगरानी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
1800 मीटर से अधिक के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से मार सकता है
भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात क्षेत्र में जिस एएलएच मार्क-3 हेलिकॉप्टर का एक सशस्त्र संस्करण शामिल किया है वो 12.7 मिमी भारी मशीन गन से लैस है। 1800 मीटर से अधिक के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से मार सकता है। तटरक्षक बल के प्रमुख वीएस पठानिया ने कहा कि बल की नियुक्ति के नियम इसे निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं।
1200 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी
आईसीजी के एक बयान में कहा गया कि कम से कम 13 एएलएच एमके तीन विमान आईसीजी में शामिल किए गए हैं, जिनमें से चार पोरबंदर में तैनात हैं। उन्हें शामिल किए जाने के बाद से, स्क्वाड्रन ने 1200 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी है और दीव तट पर पहली बार रात में तलाश और बचाव अभियान चलाने सहित कई अभियानों को पूरा किया है।












Click it and Unblock the Notifications