ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा, हर बार देने होगे 6 रु.

बैंकों की प्लानिंग है कि वे एटीएम से हरेक ट्रांजैक्शन पर कस्टमर पर 6 रुपए चार्ज लगाएं। दरअसल, कुछ राज्य सरकारों ने बैंकों को निर्देश जारी किए हैं कि कस्टमर की सुरक्षा के लिए एटीएम के अंदर कड़े सुरक्षा उपाय किए जाएं।
ऐसे में बैकों की प्लानिंग है कि वो एटीएम से ट्रांजैक्टशन पर चार्ज लगाए। कर्नाटक और तमिलनाडु में 24 घंटों के लिए सिक्यॉरिटी गार्ड्स मुहैया करने के लिए डेडलाइन तक फिक्स कर दी गई है। महाराष्ट्र में भी सरकार ने एटीएम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश बैंकों को दे दिए हैं। निर्देश के मुताबिक एक एटीएम में सिक्यॉरिटी गार्ड्स की संख्या बढ़ाने पर बैंकों के खर्च में प्रति माह 36 हजार रुपए का इजाफा होगा। ऐसे में बैंकों का कहना है कि ये जो अतिरिक्त खर्च का भार है, वह कस्टमर्स से ही वसूला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications