आतिशी का दावा- इस बार के लोकसभा चुनाव में असम में आम आदमी पार्टी का जरूर खुलेगा खाता

लोकसभा चुनाव 2024 का रण शुरू हो चुका है, राजनीतिक दल जीत हासिल करने के लिए जमकर प्रचार शुरू कर चुके हैं। दिल्‍ली और पंजाब में सत्‍ता पर काबिज आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में अन्‍य राज्‍यों में भी भाग्य अजमा रही है। आम आदमी पार्टी असम की दो लाेकसभा सीटों से चुनाव लड़ रही है।

atishi

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी सोमवार को असम के डिब्रूगढ़ में चुनाव प्रचार करने पहुंची और उन्‍होंने दावा किया कि इस बार आप असम में अपना खाता खोलेगी। दिल्‍ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा आप को असम के लोगों से हमेशा प्‍यार मिला है, असम के लोगों से हमेशा प्यार मिला है, उन्हें आप पर भरोसा है और इसलिए हम यहां दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार यहां आप का खाता खुलेगा।

बता दें असम में जिन सीटों पर आप चुनाव लड़ रही है, उन पर इंडिया अलांयस में शामिल कांग्रेस भी चुनाव लड़ रही है, इस पर सवाल पूछे जाने पर आप नेता आतिशी ने कहा जिस तरह से गठबंधन हुआ है वह दुखद है, अन्य राज्यों में भी ऐसा होना चाहिए था, लेकिन फिर भी मुझे विश्वास है कि AAP राज्य में अपना खाता खोलने में सक्षम होगी।।

आतिशी ने कहा असम में प्रमुख मुद्दों में से एक CAA है, AAP इसका विरोध करती है देश के लोगों को नौकरी और घर नहीं दे सकते तो दूसरे देश के लोगों को नागरिकता, नौकरी और घर क्यों दें, हमारी भाषा और संस्कृति का क्या होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+