अतीक-अशरफ की हत्या की जांच के लिए SC पहुंची बहन, बोलीं- यह स्टेट स्पॉन्सर्ड किलिंग

गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ अहमद की बहन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अतीक की बहन का आरोप है कि अतीक और अशरफ उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में गोली मारी गई, यह स्टेट स्पॉन्सर हत्या है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की रिटायर्ड जज द्वारा जांच की मांग की है।

इसके अलावा अतीक की बहन ने अतीक के बेट और भतीजे की एनकाउंटर में हत्या की भी जांच की मांग की है। यह याचिका एडवोकेट सोमेश चंद्र झा और अमर्त्य आशीष शरण के जरिए आइशा नूरी ने दायर की है।

Atiq ahmed

उन्होंने याचिका में आरोप लगाया है कि पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा समर्थन मिल रहा है, जिसने उन्हें हमारे परिवार को शोषित करने का इन्हें लाइसेंस दे दिया है।

अपनी याचिका में अतीक की बहन ने कहा कि अगर सिर्फ नीचे के अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा और जो बड़े स्तर पर इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो राज्य सरकार पर इसका कोई असर नहीं होगा। लिहाजा यह जरूरी है कि एक निष्पक्ष एजेंसी इसकी जांच करे और सरकार द्वारा स्पॉन्सर हत्या की जांच करे।

गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही अतीक और अशरफ की हत्या का स्वत: संज्ञान लिया था। इस मामले में राज्य सरकार को अपनी स्टेटस रिपोर्ट फाइल करनी है। कोर्ट ने पूछा कि आखिर क्यों इन दोनों को मीडिया के सामने परेड कराया गया और कैसे लाइव टीवी पर इनकी हत्या हो गई।

बता दें कि अतीक और इसके भाई अशरफ की उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मीडिया और पुलिस के सामने कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीनों शूटर मीडियाकर्मी बनकर यहां आए थे, जिन्होंने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसके बाद दोनों की मौके पर मौत हो गई। यह पूरी घटना लाइव टीवी पर रिकॉर्ड हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+