Atiq Ahmed News: कजिन के साथ जल्द शादी करने वाला था असद, अब दोनों बेटियों के साथ रफूचक्कर है बुआ

Asad and Mantasha: असद अहमद की सगाई अपनी बुआ की बड़ी बेटी संग होने वाली थी। असद की मां शादी के काफी जल्दबाजी कर रही थीं। हालांकि, अब बुआ अपनी दोनों बेटियों संग फरार है।

 Asad Ahmad

Asad was to be engaged: यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर अतीक के बेटे असद अहमद की जल्द ही सगाई होने वाली थी। असद की सगाई किसी और से नहीं, बल्कि अपनी बुआ आएशा नूरी की बेटी से तय हुई थी।

मारा गया अतीक अहमद
गैंगस्टर अतीक अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले बेटे की भी हत्या कर दी गई थी। लेकिन बेटे की हत्या से पहले उसकी सगाई तय की गई थी। लेकिन इससे पहले ही असद जिंदा नहीं बचा।

बेटियों संग फरार नूरी
जानकारी के मुताबिक, आएशा नूरी अपनी दो बेटियों संग फरार चल रही है। पुलिस ने 9 अप्रैल को उमेश पाल हत्या मामले में आएशा नूरी और उसकी दोनों बेटियों को भी आरोपी बनाया है। ऐसे में अब फरार आएशा नूरी और उसकी दो बेटियों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

मां को थी शादी की जल्दी
अतीक के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि परिवार ने आयशा की बड़ी बेटी के साथ असद की शादी का फैसला लिया था, क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों की सगाई जल्द करवाने की प्लानिंग भी थी। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की दिली इच्छा थी कि असद की शादी जल्द से जल्द हो जाए। इसका कारण अलग-अलग मामलों में जेल में बंद दो बेटे थे।

क्यों जल्दबाजी में थी मां?
बताते चलें कि असद अहमद के बड़े भाई अली और उमर अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। वहीं इनकी बुआ यानी आयशा नूरी की बात करें, तो वे अतीक अहमद की चार बहनों में से एक हैं और सबसे करीबी भी मानी जाती है। उनके पति डॉ. इखलाक अहमद, जो एक सरकारी डॉक्टर हैं, उन्हें 2 अप्रैल को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।

'ये साजिश रची गई'
उमेश पाल की हत्या के बाद भी आएशा नूरी और उसका पूरा परिवार प्रयागराज आया हुआ था। तब आयशा नूरी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मेरे भाई और उसके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। आयशा ने इस मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि शाइस्ता परवीन को मेयर का चुनाव लड़ाने से रोकने के लिए ये साजिश रची गई है।

क्यों टार्गेट पर आया असद का ग्रप?
अपने भाईयों और पिता की ही तरह 24 फरवरी से पहले असद के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं था। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के अनुसार, उन्होंने अपने पिता को परेशान करने वाले वकील उमेश पाल को मारने के लिए कथित तौर पर एक ग्रुप को लीड किया था। पुलिस ने कहा कि वीडियो में असद को कथित तौर पर एक सफेद एसयूवी से बाहर निकलते और उमेश पाल और उनके गार्डों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।

कौन था उमेश पाल?
बताते चलें कि उमेश पाल 25 जनवरी साल 2005 को प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य गवाह था। इस मामले में अतीक अहमद और खालिद अजीम मुख्य आरोपी थे।

Recommended Video

    Asad Ahmed Encounter : तय हो चुकी थी शादी, कौन है वो लड़की जिससे होना था निकाह? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+