'पता नहीं उसके नसीब में क्या था...' खुद को नहीं संभाल पा रहीं हत्यारे लवलेश की मां, रोते-रोते बोली ये बात

Atiq Ahmad news: अतीक अहमद की हत्या के बाद जिस आरोपी की खूब चर्चा हो रही, वो लवलेश तिवारी है। अब पिता के बाद लवलेश तिवारी की मां ने बयान दिया है। आरोपी की मां का कहना है कि पता नहीं बेटे के नसीब में क्या लिखा था।

Atiq Ahmad

Lovelesh Tiwari mother statement: अतीक अहमद के हत्यारों में से लवलेश तिवारी का नाम सुर्खियों में है। हत्या के आरोपियों के नाम सामने आने के बाद से लवलेश के पिता का बयान चर्चा में था। अब आरोपी की मां ने भी बयान दिया है।

रो-रोकर मां का बुरा हाल
मां तो मां होती है फिर चाहे वो किसी की भी हो। जब से अतीक अहमद की हत्या में लवलेश तिवारी का नाम सामने आया है, मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है।

क्या बोली मां?
हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में लवलेश की मां ने कहा कि पता नहीं उसके नसीब में क्या लिखा था। वीडियो में दिख रहा है कि लवलेश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। और वो बस एक ही बात बोले जा रही है कि उसके नसीब में पता नहीं क्या लिखा था।

बजरंग दल से है लवलेश का कनेक्शन
बताते चलें कि अतीक अहमद की हत्या के तीनों आरोपियों का नाम चर्चा में है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा लवलेश तिवारी की हो रही है। जबसे लवलेश का नाम सामने आया है, उसकी फेसबुक प्रोफाइल सुर्खियों में है। फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक, लवलेश तिवारी बजरंग दल का सदस्य है। उसने अपने बायो में इसके अलावा भी काफी कुछ लिखा हुआ है।

बदहवास हुए मां-बाप
मां से पहले लवलेश तिवारी के पिता का बयान खूब चर्चा में था। पिता ने कहा कि हमें लवलेश को लेकर कोई भी जानकारी नहीं थी। हमें तो ये भी नहीं मालूम था कि लवलेश प्रयागराज में कब आया और यहां कब से था। जैसे ही अतीक अहमद की हत्या के मामले में परिवार वालों ने लवलेश का नाम देखा, तो उसके माता और पिता दोनों ही बदहवास हो गए। मां का तो रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पिता ने मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा कि हमें नहीं मालूम कि वो यहां कब से था और क्या कर रहा था।

बताते चलें कि अतीक अहमद और अशरद के दोहरे हत्याकांड के बाद सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, बल्कि पुलिस ने पूरे प्रदेश में गश्त बढ़ा दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+