Atal Setu: एफिल टावर से 17 गुना ज्यादा स्टील, Howrah Bridge से 4 गुना लंबा, अटल सेतु से जुड़ी बड़ी बातें
Atal Setu: अटल सेतु भारत के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में केंद्र का एक बड़ा प्रोजेक्ट है। ये भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है, जिसके खर्च का बजट 17840 करोड़ रुपए है। इसके साथ अटल सेतु कई अहम विशेषताओं वाला है। अटल सेतु के उद्घाटन से पहले मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कमिश्नर ने भारत इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि अटल सेतु हावड़ा ब्रिज से चार गुना लंबा है। जबकि सेतु में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से छह गुना अधिक कंक्रीट लगी है।
मुंबई तट पर अटल सेतु के निर्माण से दो समुद्री तटों- मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल नेहरु पोर्ट के बीच बना है। इस सेतु के बनने से मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल नेहरु के बीच कनेक्टिविटी काफी आसान हो जाएगी। सेतु की लंबाई 21.8 किलोमीट है। ये ब्रिज 6 लेन का है। केंद्र के इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य उद्देश्य ईंधन समय की बचत करना है। इसके अलावा मुंबई से पुणे, गोवा जाने में कम समय लगेगा।

अटल सेतु में एफिल टावर से भी अधिक स्टील
अटल सेतु को लेकर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कमिश्नर ने कहा, "इस पुल के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया गया स्टील एफिल टॉवर (Eiffel Tower) की तुलना में 17 गुना अधिक है। जबकि इसकी लंबाई हावड़ा ब्रिज का चार गुना है। स प्रमुख समुद्री लिंक के निर्माण में इस्तेमाल किया गया कंक्रीट स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से छह गुना अधिक है।"
वहीं एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त ने कहा कि यह पुल नवीनतम तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें ऑर्थोट्रोपिक स्टील डेक भी शामिल हैं। वहीं एमएमआरडीए मेट्रोपॉलिटन कमिश्नर ने कहा, "इस पुल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक इसकी पर्यावरणीय स्थिरता है। पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्था बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने भी इस मील के पत्थर की सराहना का प्रमाण पत्र दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications