छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: CM रमन सिंह को चुनौती देंगी अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख से ठीक पहले कांग्रेस ने पहले चरण की 18 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ कभी बीजेपी का बड़ा चेहरा मानी जाने वाली करुणा शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

 Atal Bihari Vajpayees niece Karuna Shukla to take on CM Raman Singh from Rajnandangaon.

आपको बता दें कि करुणा शुक्ला पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं।कभी छत्तीसगढ़ में बीजेपी का बड़ा चेहरा मानी जाने वाली करुणा शुक्ला पर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। गौरतलब है कि सांसद और विधायक
रह चुकीं करुणा शुक्ला ने बीजेपी में अपनी अनदेखी की वजह से पार्टी छोड़ दी और साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का दामन थाम लिया था। करुणा शुक्ला बीजेपी टिकट पर कोरबा से सांसद रह चुकी हैं, जबकि बलोदा बाजार से विधायक रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+