Atal Bihari Vajpayee’s final journey: आज दिल्ली में इन रास्तों पर न जाएं तो अच्छा

Recommended Video

    Atal Bihari Vajpayee Funeral Route | Vajpayee's Cremation All You need to know | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा, स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक 'शांति वन' और लाल बहादुर शास्त्री के 'विजय घाट' के बीच स्थित है। अंतिम संस्कार से पहले पूर्व पीएम की अंतिमयात्रा निकाली जाएगाी जिसके लिए दिल्ली के कई रास्तों में बदलाव हुए हैं और कई रास्ते आम नागरिकों के लिए बंद किए गए हैं।

    ट्रैफिक एडवाइजरी

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर ऐसे रास्तों की जानकारी दी है साथ ही वैकल्पिक रास्तों का भी सुझाव दिया है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि आज दिल्ली के 25 मार्ग बंद रहेंगे इसलिए आज दिल्लीवासी घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस के ट्वीट को जरूर चेक कर लें, वरना उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होगी।

    ये है पूरा कार्यक्रम

    ये है पूरा कार्यक्रम

    • अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा।
    • दोपहर एक बजे यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
    • ये रास्ते हैं बंद

      • आज सुबह आठ बजे से कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड और सिकंदरा रोड आम लोगों के लिए बंद हैं।
      • आज डीडीयू मार्ग, आईपी मार्ग, बीएसजी मार्ग (तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट) भी बंद रहेंगे।
      • आज शाम 4 बजे स्मृति स्थल पर वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
      • इन रास्तों का करें इस्तेमाल

        इन रास्तों का करें इस्तेमाल

        • अविंदों मार्ग - सफदरजंग रोड - पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुया रोड, रानी झांसी रोड।
        • कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, लाहोरी गेट चौक, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग।
        • रिंग रोड कश्मीरी गेट, सलीमगढ़ बायपास रोड, आईपी एस्टेट फ्लाइओवर, यमुना-पुश्ता रोड, जीटी रोड।
        • रिंग रोड पहुंचने के लिए डीएनडी, एनएच 24, विकास मार्ग, वजीराबाद ब्रिज खुले रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+