अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा होंगी कांग्रेस प्रत्याशी!

करुणा शुक्ला ने एक चर्चा में सिर्फ इतना ही कहा कि वे सोमवार को दिल्ली जा रही हैं। कांग्रेस प्रवेश के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। जानकार बताते हैं की इसी सप्ताह शुक्ला का कांग्रेस प्रवेश सम्भव है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले बिलासपुर लोकसभा के लिए अपनी संभावनाओं का जायजा लेने के बाद करुणा शुक्ला पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थीं। 2013 में राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा छोड़ने वाली करुणा शुक्ला कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर चुकीं हैं।
भाजपा छोड़ने के बाद करुणा शुक्ला की वापसी की संभावनाएं उस समय समाप्त हो गई थीं, जब पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ में खुले मंच से उनका इस्तीफा मंजूर करने की घोषणा की थी। इसके बाद से लेकर अब तक करुणा शुक्ला की वापसी की कोई राह नहीं बन पाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार करुणा शुक्ला के कांग्रेस प्रवेश के लिए प्रदेश के कुछ नेता पिछले दिनों से जोड़-तोड़ में लगे थे। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इन नेताओं ने करुणा शुक्ला के कांग्रेस प्रवेश को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है।
करुणा शुक्ला को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की करीबी माना जाता है। 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी जोगी उन्हें कांग्रेस में लाने और टिकट देने के पक्ष में थे। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि यदि उसी समय करुणा शुक्ला कांग्रेस में आ जातीं तो पार्टी के पक्ष में एक महत्वपूर्ण संदेश जाता और इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता था। कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि यदि करुणा शुक्ला कांग्रेस में शामिल हो जाती हैं तो मामला सिर्फ एक लोकसभा या छत्तीसगढ़ की राजनीति का नहीं होगा, बल्कि पार्टी देशभर में यह प्रचार कर भाजपा पर निशाना साधने का प्रयास करेगी कि अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी भी अब भाजपा के साथ नहीं है। बताया जाता है कि इस प्रचार का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है।
उल्लेखनीय है कि करुणा शुक्ला ने पार्टी में घोर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने का एलान किया था। प्रदेश के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व, खासकर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर भी उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाया था। बहरहाल कांग्रेस इसी बहाने प्रदेश में भाजपा को पटकनी देने के फिराक में है।
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर?












Click it and Unblock the Notifications