अटल-आडवाणी-जोशी की बिखर गई आज मशहूर तिकड़ी
Recommended Video

नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी को खड़ी करने वाली मशहूर तिकड़ी भी बिखर गई है। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की जोड़ी लंबे वक्त तक एक भाजपा की पहचान रही। इन तीनों नेताओं ने ही भारतीय जनता पार्टी को एक छोटी पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी बनाया और सरकार भी बनाई। अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा लाकृष्ण आडवाणी और जोशी भी अब पार्टी में हाशिए पर हैं लेकिन एक वक्त था जब इस तिकड़ी के लिए नारे बनते थे।

भाजपा की स्थापना के बाद से प्रधानमंत्री बनने तक वाजपेयी के साथ लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम हमेशा जुड़ता रहा। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में आडवाणी उप प्रधानमंत्री थे तो जोशी मानव संसाधन विकास मंत्री। इन तीनों नेताओं को लेकर एक नारा खूब लगता था, 'भाजपा की तीन धरोहर- अटल-आडवाणी-मुरली मनोहर।
अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी तीनों ही आरएसएस की पृष्टभूमि से राजनीति में आए। 80 के दशक में पार्टी को खड़ा करने में तीनों ने जमकर मेहनत की। तीनों की उम्र में भी ज्यादा फासला नहीं था। जोशी तीनों में छोटे हैं, वो 84 साल के हैं। लाल कृष्ण आडवाणी की उम्र 90 साल है। वाजपेयी का 94 साल की उम्र में निधन हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications