नीतीश कुमार बोले, अटल बिहारी को भी दो 'भारत रत्‍न'

Nitish Kumar
नई दिल्‍ली। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 'भारत रत्‍न' दिये जाने से जहां उनके फैंस खुश हैं, वहीं देश में इस सम्‍मान को दिये जाने को लेकर एक बहस चल पड़ी है। हर कोई अपनी पसंद के व्‍यक्तित्‍व को भारत रत्‍न दिये जाने की बात कर रहा है। अब बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भी यह सम्‍मान दिया जाना चाहिए। हालांकि नीतीश ने सचिन तेंदुलकर को यह अवार्ड दिये जाने पर खुशी जताई है।

नीतीश ने अपने भाष्‍णों में अटल बिहारी को एक धर्मनिरपेक्ष नेता कहा था, उनके अनुसार वह भाजपा के एक ऐसे नेता थे जो कि सभी को एक साथ लेकर चलते थे। जब वह प्रधानमंत्री थे तो एनडीए में 24 दल शामिल थे। उनके शासन काल में भारत का विकास भी हुआ है। अत: वह भारत रत्‍न पाने के लिए सर्वथा उपयुक्‍त व्‍यक्ति हैं। नीतीश के अलावा जदयू के नेता शिवानंद तिवारी ने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्‍न दिये जाने का विरोध किया और कहा कि अगर उन्‍होने खेला है तो करोड़ो रूपये भी तो कमाये हैं।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि सचिन से पहले हॉकी खिलाड़ी ध्‍यानचंद्र को भी भारत रत्‍न दिये जाने की बात की जा रही थी लेकिन मीडिया और कार्पोरेट घरानों के समर्थन के कारण सचिन तेंदुलकर यह पाने में कामयाब रहे।

भारत रत्‍न पाने वाले सचिन तेंदुलकर पहले खिलाड़ी हैं, जबकि राव विज्ञान और तकनीक से जुड़े भारत रत्‍न पाने वाले चौथे शख्‍स हैं। उनके पहले सीवी रमन, ए विश्‍वेश्‍रैया और एपीजे अब्‍दुल कलाम को यह सम्‍मान दिया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+