टिकरी बॉर्डर पर लापता किसानों का पोस्टर चिपकाने के दौरान दिल्ली पुलिसकर्मी के साथ की गई मारपीट

टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के एक जवान के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने की खबर है।

नई दिल्ली। टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के एक जवान के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने की खबर है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि टिकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को पीड़ित पुलिसकर्मी लापता किसानों के पोस्टर चिपका रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस कर्मी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आई हैं।

Delhi Police

अधिकारियों के अनुसार पीड़ित पुलिसकर्मी का नाम जितेंद्र राना है जिनकी नागलोई थाने में तैनाती है। गौरतलब है कि टिकरी बॉर्डर पर किसानों के धरने वाली जगह पर पुलिसकर्मी 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद लापता हुए आरोपी किसानों के पोस्टर चिपकाने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के पीएम ट्रूडो ने किसान आंदोलन पर सरकार की कोशिशों को सराहा: विदेश मंत्रालय

आपको बता दें कि 26 जनवरी को कृषि कानून के विरोध में निकाली गई किसान ट्रैक्टर रैली में हिंसा भड़क गई थी। जिसमें दिल्ली पुलिस के कई जवान घायल हुए थे। इसके साथ दिल्ली की सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ था।

इस घटना को अंजाम देने वाले प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, जिनकी धरपकड़ लगातार जारी है। इनमें से कई आरोपी किसानों को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। हाल ही में दीप सिद्धू और इकबाल सिंह नामक दो आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+