#intolerance: दिल्ली विवि में शाहरुख खान के लिए गो-बैक के नारे
नई दिल्ली। अभिनेता शाहरूख खान ने भले ही अपने इन्टॉलरेंस वाले बयान पर माफी मांग ली हो लेकिन कुछ लोग उनसे अभी भी खफा है जिसका ताजा प्रमाण दिखा दिल्ली के हंसराज कॉलेज में, जहां मंगलवार को अभिनेता पूरे 28 साल बाद अपनी ग्रैजुएशन की डिग्री लेने गये थे।
शाहरूख खान पूरे 28 साल बाद यहां अपने स्नातक की डिग्री लेने गये थे, जहां बीजेपी के स्टूडेंट विंग एबीवीपी के कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और गो बैक-गो बैक चिल्लाने लगे। हालांकि कालेज प्रशासन और पुलिस के लोगों ने छात्रों को कैंपस से बाहर किया और चार लोगों को हिरासत में भी लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
दिल्ली विवि में शाहरुख खान के लिए गो-बैक के नारे
गौरतलब है कि शाहरूख खान ने पिछले साल इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर एक विवादित बयान दिया था जिस पर बवाल मचा था। हालांकि उन्होंने बाद में माफी मांग ली थी लेकिन अभी भी कुछ लोग शाहरूख खान के खिलाफ है। आपको यह भी बता दें कि शाहरुख ने 1988 में हंसराज कॉलेज से अर्धशास्त्र में स्नातक किया था।













Click it and Unblock the Notifications