दिल्ली: मेट्रो अस्पताल में आग लगने से हड़कंप, मरीज भेजे गए नोएडा, 54 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित मेट्रो अस्पताल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जिस वक्त शनिवार दोपहर अचानक यहां आग लग गई, हालांकि अस्पताल में भर्ती 54 मरीजों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। आग भयंकर थी लेकिन दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया, आग की वजह दूसरी मंजिल पर लगा एसी था। जिसमें हुए शार्ट सर्किट पूरे अस्पताल में आग लग गई, जिसने अस्पताल के आईसीयू वार्ड को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते पूरी इमारत में आग फैल गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई और थोड़ी ही देर में 13 अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मी आईसीयू की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे, इसके बाद मरीजों को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। हालांकि, बचाव कार्य के दौरान कुछ मरीजों को मामूली चोटें भी आईं, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
43 मरीज नोएडा भेजे गए
हादसे के बाद मैट्रो अस्पताल के 43 मरीजों को नोएडा के अस्पताल में भेजा गया है, इस बारे में जानकारी देते हुए मेट्रो अस्पताल के अधिकारी आसिफ शाह ने मीडिया से कहा कि दिल की बीमारी से पीड़ित चार मरीजों को सेक्टर-12 में, जबकि 39 मरीजों को सेक्टर-11 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल का काफी हिस्सा जल गया है, जिसके कि उसे अच्छी खासी आर्थिक हानि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications