मणिपुर में हुए हादसों में 21 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
मणिपुर में सोमवार के दिन दो बड़े हादसों में 21 लोग अपनी जान गंवा बैठे। दोनों ही हादसों में वाहन गहरी खाई में जा गिरी।
मणिपुर। देश के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में सोमवार को हुए दो बड़े हादसों में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मणिपुर के दो क्षेत्रों में सोमवार को दो बड़े सड़क हादसे हुए। सेनापति जिले में नेशनल हाईवे 2 पर नागालैंड के दीमापुर से इंफाल जा रही एक टूरिस्ट बस गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार के तड़के लगभग 3.30 बजे हुआ। सेनापति जिले में हुए हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत नाजुक है।

हादसे की दूसरी घटना प्रदेश के खोंगखांग क्षेत्र में हुई। नेशनल हाईवे 37 पर जीरीबाम से इंफाल जा रही एक मिनी बस गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। प्रदेश में हुए दोनों हादसों में कुल 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मणिपुर सरकार ने इस हादसे में मरनेवालों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि शोक संतप्त परिवार की मदद और घायलों के इलाज के लिए सरकार हर तरह से मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications