और चुप्पी तोड़ी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक लंबे अंतराल के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह बोले। वे तो संसद में भी चुप रहने लगे थे जब से वे प्रधानमंत्री पद से हटे थे। बहरहाल अब उन्हें उम्मीद नजर आ रही है कि भारत 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त कर सकता है, बशर्ते भारत इस बाबत कुछ ठोस कदम उठाए। उनका भारत की विकास दर को लेकर सकारात्मक रुख हैरान जरूर करता है क्योंकि सिंह के कार्यकाल के अंतिम दौर में देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से खराब हालत में पहुंच गई थी।

Manmohan

भारत के पास बढ़ने की आशा

सिंह ने फिक्की में एक व्याख्यान में कहा कि मुझे लगता है कि यद्यपि कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है लेकिन भारत के पास 6-7 प्रतिशत और फिर आठ प्रतिशत की वृद्धि दर की दिशा में आगे बढ़ने का मौका है।

उन्होंने कहा कि देश वैश्वीकरण का फायदा उठा सकता है और आयात के लिए अपने निर्यात से धन जुटा सकता है। उन्होंने कहा आज कोई अकेले रह कर वृद्धि दर्ज नहीं कर सकता, भारत इसका फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है बशर्ते हम आगे बढ़ने के लिए एक सार्थक राष्ट्रीय सहमति बना सकें।

वरिष्ठ आर्थिक पत्रकार शशि झा ने कहा कि मनमोहन सिंह जैसे दिग्गज नेता को अपने को सिर्फ सेमिनारों तक ही सीमित नहीं करना चाहिए। उन्हें सरकार को भी अपने अनुभव का लाभ देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+