Saturn: अद्भुत खगोलीय घटना, धरती के सबसे करीब होगा शनि, चमकते हुए रिंग की तरह आएगा नजर, नोट कर लें समय

Saturn Near Earth: अंतरिक्ष में एक अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है। 27 अगस्‍त रविवार को शनि ग्रह पृथ्वी के बेहद नजदीक रहेगा। जिसके बाद यह दुर्लभ घटना लोग अपनी आंखों से देख पाएंगे।

रविवार (27 अगस्त) को शनि पृथ्वी के सबसे पास करीब पहुंचेगा। इस दौरान परिक्रमा करते हुए पृथ्वी आज सूर्य और शनि के बीच पहुंचेगी। ऐसे में सूर्यास्त के बाद आप शनि को रिंग के आकार के रूप में चमकते हुए देख सकेंगे।

Saturn Near Earth

ज्यादा चमकीला महसूस होगा

नासा के मुताबिक पृथ्वी के सूर्य और शनि के बीच पहुंचने के बाद तीनों ग्रह एक सीधी रेखा में रहेंगे। इस समय शनि पृथ्वी के सबसे पास होगा, जिससे यह ज्यादा चमकीला महसूस होगा।

समायानुर भारत में दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर तीनों ग्रह ठीक सीधी लाइन में पहुंचेंदे, हालांकि इस अद्भुत दृश्य का दिखना शाम सूर्योस्त के बाद पूर्व दिशा में शुरू होगा।

रातभर आएगा नजर, ऐसे दिखेगा

बताया जा रहा है कि शनि रात भर आकाश में घूमता हुआ दिखाई देगा, जो सुबह सूर्यादय के पहले पश्चिम में अस्त होगा। नासा के अनुसार अगर आपके पास टेलिस्कोप है और बादल को रूकावट नहीं डालते हैं तो इसे रिंग के साथ चमकता आप देख सकेंगे।

सैटर्न एट अपोजिशन: सीधी लाइन में शनि, पृथ्वी और सूर्य

खगोल विज्ञान में 27 अगस्त रविवार को होने वाली बहुत खास घटना को सेटर्न एट अपोजिशन कहा जाता है। खगोल विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार इस दिन शनि और पृथ्वी के बीच की दूरी साल में सबसे कम रहेगी।

ऐसे में पृथ्वी से दूरी कम होने की वजह से शनि कुछ ज्यादा चमकीला और ज्यादा बड़ा दिखाई देगा। 27 अगस्त, 2023 के बाद यही घटना 8 सितम्बर 2024 को भी होगी।

एक साल में शनि की सीध में आती है पृथ्वी

आपको बता दें कि सौर मंडल का शनि छठां ग्रह है और ये ग्रह सूर्य मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। शनि सूर्य की परिक्रमा करीब 29 साल और 6 महीने में करता है। जबकि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा एक साल यानी 365 दिन में कर लेती है। इस वजह से पृथ्वी परिक्रमा करते हुए लगभग एक साल और 13 दिन बाद शनि की सीध में आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+