उत्तराखंड और गोवा में थमा चुनावी शोर, आखिरी दिन कांग्रेस-बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत
नई दिल्ली, 12 फरवरी: एक तरफ चुनाव आयोग ने शनिवार शाम को चुनाव प्रचार करने के लिए पदयात्रा की इजाजत दी है। इसी के साथ सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक का प्रचार समय भी कर दिया है तो दूसरी तरफ उत्तराखंड और गोवा में विधानसभा के लिए चुनावी प्रचार का शोक अब थम चुका है। 14 फरवरी को दोनों राज्यों में मतदान होगा। ऐसे में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी-कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मंच तैयार है, क्योंकि शनिवार को दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। दोनों राज्यों में एक ही चरण में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी। इस दौरान दोनों ही राज्यों में जमकर राजनीतिक उथल-पुथल और बयानबाजी देखने को मिली। क्योंकि सभी पार्टियों ने मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में खड़ा करने के लिए पूरी ताकत लगा दी।
कैसा रहा गोवा का दिन जानिए
गोवा में जहां 40 विधानसभा सीटें हैं, वहां चुनाव पर्यवेक्षक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एआईसीसी प्रभारी दिनेश गुंडू राव के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने राज्य की जनता के सामने कांग्रेस की तरफ से किए गए विकास कामों को बताया। साथ ही विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने भी गोवा में मतदाताओं के लिए एक वीडियो संदेश पोस्ट किया और कांग्रेस पार्टी की उनके कार्यों की सराहना की। इसी तरह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और गोवा डेस्क इंचार्ज सीटी रवि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सरकार की तरफ से किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया।
उत्तराखंड में उमड़ा नेताओं का हुजूम
इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई स्टार प्रचारकों के साथ 14 फरवरी को होने वाले उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कई रैलियां की। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया।
उत्तराखंड में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने टिहरी विधानसभा में एक सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया। ऐसे ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने रायपुर में रैली की। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खटीमा में 'उत्तराखंडी स्वाभिमान' रैली को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications