Republic TV Exit Poll: यूपी समेत पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार?
नई दिल्ली, 07 मार्च: देश के पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज खत्म हो गया है। 10 मार्च को पांचों राज्यों के नतीजों का ऐलान किया जाएगा लेकिन उससे पहले अलग-अलग एजेंसियों और टीवी चैनलों ने अपने एग्जिट पोल के आधार पर बताया है कि किस राज्य में किस पार्टी की जीत हो रही है। रिपब्लिक टीवी ने अपने एग्जिट पोल में पांचों राज्यों को लेकर अपना अनुमान बताया है।

रिपब्लिक टीवी ने बताया है कि P-MARQ एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। उसे 403 में से 240 सीटें मिल सकती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को 140 सीटें हासिल हो सकती है। बसपा को 17 सीटें और कांग्रेस को 4 सीटें मिलने की संभावना है। मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 262-277, सपा को 119-134, बसपा को 7-15, कांग्रेस को 3-8 सीटें मिल रही हैं
पंजाब में आप की सरकार
P-MARQ के एग्जिट पोल में पंजाब में आप को बहुमत मिल रहा है। एग्जिट पोल में पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में आप को 62-70 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस को को 23-31 सीटें जीत सकती हैं। शिअद को 16-24 और भाजपा को 1-3 सीटें जीतने का अनुमान है। आप को को 35.6 प्रतिशत वोट मिलेंगे। कांग्रेस को 26.9 फीसदी, शिअद को 22.3 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
गोवा में मामला 50-50
गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच काफी कड़ा मुकाबला है। पोल के मुताबिक बीजेपी और कांग्रेस-जीएफपी गठबंधन दोनों के ही 13-17 सीटें जीतने का अनुमान है। आप के राज्य में 2-6 सीटें जीतने की संभावना है। अन्य को4-6 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में बीजेपी को 29 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 28.2 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी को 15.5 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं।
उत्तराखंड में सरकार बचा लेगी भाजपा
Recommended Video
p-MARQ एग्जिट पोल में भाजपा 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा छू लेगी। बीजेपी के 35-39 सीटें जीतने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस का 70 सीटों वाली विधानसभा में 23-34 सीटें जीतने का अनुमान है। आप के 0-3 सीटें जीतने का अनुमान है। अन्य के 0-3 सीटें जीतने का अनुमान है। मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को थोड़ी बढ़त मिलती हुई दिख रही है। राज्य में कांग्रेस को 33-38 तो भाजपा को 29-34 सीट मिल सकती हैं।
2017 में क्या था रिजल्ट
बता दें 2017 में इन पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। 2017 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। वहीं गोवा और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब रही थी। वहीं पंजाब में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ था और उसकी सरकार बनी थी।












Click it and Unblock the Notifications