बीजेपी ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में दिसंबर में पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा बोले- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों में से 77 सीटों के लिए हमने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है।

जेपी नड्डा ने बताया कि, आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 38 सीटों के लिए और मिजोरम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 13 सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है। जेपी नड्डा ने बताया कि, पूर्व आईपीएस ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ के खरसिया सीट से उम्मीदवार बनाया है।
शनिवार को भाजपा कार्यालय में हुई सीईसी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, भाजपा के जनरल सेक्रेटरी राम माधव और सीईसी के दूसरे सदस्य और राज्यों के मंत्री और नेता मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक ही चरण में 28 नवंबर को वोटिंग होनी है। राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान है। सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications