Daily Political Update: 'KCR कोशिश में थे कि किसी तरह BJP से दोस्ती कर लें', PM मोदी का खुलासा
Assembly Election Today Updates: तेलंगाना में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। पीएम मोदी आज भी राज्य के चुनावी दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के समर्थन की अपील की। वहीं कांग्रेस और बीआरएस भी इलेक्शन कैंपेन को तेज कर दिया है।
तेलंगाना की कुल 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग होगी। इससे पहले चुनाव प्रचार संभालते हुए सभी सियासी दल मैराथन रैलियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में चुनावी राज्य तेलंगाना में सोमवार (27 नवंबर) को क्या हुआ, जानिए सभी अपडेट्स सिर्फ एक खबर में...

तेलंगाना में चुनावी दिनभर
पीएम मोदी आज भी तेलंगाना के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए बीआरएस और कांग्रेस पर हमला किया। वहीं मंचेरियल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हनमकोंडा जिले के पार्कल में रोड शो किया। इसके अलावा कामारेड्डी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया।
करीमनगर में पीएम मोदी की रैली: करीमनगर की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में BRS की नाव डूबने वाली है और BRS को भी ये एहसास हो चुका है कि 3 दिसंबर को उसका टिकट कट जाएगा। ये देखकर KCR के परिवार में भी बिखराव शुरू हो चुका है। अपनी हार सामने देख KCR पूरी ताकत लगा रहे हैं कि जनता का आक्रोश थोड़ा ठंडा हो जाए। वहीं दूसरी तरफ KCR के रिश्तेदार अब BRS को ही कोस रहे हैं।
महबूबाबाद में पीएम मोदा का बड़ा खुलासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "KCR को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का ऐहसास बहुत पहले हो गया था। लंबे समय से KCR इस कोशिश में थे कि किसी तरह भाजपा से दोस्ती कर लें। जब वे(KCR) एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी KCR ने यही अनुरोध किया था लेकिन भाजपा कभी भी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई भी काम नहीं कर सकती। जब से भाजपा ने KCR को मना किया है तब से BRS बौखलाई हुई है। BRS अब मुझे गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ती। BRS जानती है कि मोदी कभी BRS को भाजपा के आस-पास भटकने नहीं देंगे। ये गारंटी भी मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी।"
अमित शाह का रोड शो: मंचेरियल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और केसीआर के बीच में मैच फिक्सिंग हुआ है। अगर कांग्रेस को वोट दिया तो वो केसीआर को यहां का मुख्यमंत्री बनाएंगे और केसीआर राहुल गांधी को दिल्ली में प्रधानमंत्री बनाएंगे। लेकिन मैं केसीआर को कहने आया हूं कि यहां उनकी सरकार नहीं बन रही है और ऊपर राहुल गांधी के लिए जगह नहीं है क्योंकि फिर से नरेंद्र मोदी पीएम बनने वाले हैं।
नड्डा का हमला: कामारेड्डी के बांसवाड़ा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "कांग्रस और बीआरएस दोनों ही आतंक भ्रष्टाचार में डूबी हुई भ्रष्ट पार्टियां हैं। दोनों ही पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद को बढ़ने वाली पार्टियां हैं। कांग्रेस ने 2 जी घोटाला, कॉमन वेल्थ गेम्स घोटाला, चावल घोटाला, कोयला घोटाला इत्यादि। बीआरएस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।"
KTR को पलटवार: BRS नेता के.टी. रामा राव के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, "KTR खुद हारने वाले हैं और उनके पिता, तेलंगाना के मुख्यमंत्री 2 सीटों से भाजपा के हाथों हारने वाले हैं। KTR आप पहले अपने पिता के बारे में सोचिए, भाजपा के बारे में बाद में सोचना। 3 तारीख के बाद आपका परिवार सत्ता छोड़कर फार्म हाउस में जाने वाला है।"












Click it and Unblock the Notifications