एमपी में भाजपा की हाफ सेंचुरी, दिल्ली में कांग्रेस डाउन

ताजा रुझान 9 बजे तक
दिल्ली- भाजपा 7, कांग्रेस 3, आप 5, अन्य 5
मध्य प्रदेश- भाजपा 74, कांग्रेस 27, अन्य 3
राजस्थान- भाजपा 27, कांग्रेस 6, अन्य 4
छत्तीसगढ़- भाजपा 11, कांग्रेस 16 पर आगे।
खबर पहले की
मतगणना के लिए सभी सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में खास तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। चार राज्यों में से दिल्ली का दंगल सबसे दिलचस्प है। जहां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने विधानसबा चुनाव को त्रिशंकु बना दिया है। आप ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़कर दिल्ली के मुकाबले को पहली बार त्रिकोणीय बना दिया।
लोकसभा चुनाव से पहले कल होने वाले फैसले को सत्ता के समीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार को होने वाली मतगणना में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ हर्षवर्द्धन और आप के अरविंद केजरीवाल के साथ तीनों पार्टियों के कई नेताओं की किस्मत का फैसला होगा। दिल्ली चुनावों के लिए हुए एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार हैं, जहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर सकती है, लेकिन पार्टी बहुमत से दूर है। दिल्ली में 14 केन्द्रों मतगणना होगी। जहां सुरक्षा के कड़े इंजमा है। 20 कंपनियों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications