लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा को लगा तगड़ा झटका
देश के सात राज्यों की 13 विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम चुके हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की कुल 13 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा महज दो सीटों पर जीत हासिल कर सिमट गई है। वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों ने 10 सीटों जीत का परचम लहराया है और दो सीटें निर्दलीय विधायकों को मिली हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद हुए सात राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को मिली हार से साफ है कि मोदी मैजिक अब तेजी से फीका पड़ता जा रहा है। आलम ये हैं कि देवभूमि उत्तराखंड जहां पर भाजपा सरकार में है वहां पर भी कांग्रेस ने भाजपा को शिक्स्त देते हुए जीत का परचम लहराया है।

बता दें लोकसभा चुनाव में यूपी, महाराष्ट्र समेत अन्य कई राज्यों में कई सीटों पर हार कर जबरदस्त हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी को विधासभा के उपचुनाव में कई सीटों पर मतगणना के शुरूआती रुझानों में ही पीछे चल रही थी तो शनिवार को सुबह ही परिणामों को लेकर पिक्चर क्लियर हो गई थी।
भाजपा के प्रति वोटरों का हो रहा मोहभंग!
इन उपचुनावों में INDIA गठबंधन की सफलता राजनीतिक में भविष्य में होने वाले संभावित बदलाव का संकेत दे रही हैं। विपक्षी गठबंधन को लोकसभा चुनाव से लेकर अभी तक मिल रही बढ़त मौजूदा सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति बढ़ते असंतोष का सबूत है। वहीं ये वोटरों को बदला हुआ मूड INDIA गठबंधन का भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मनोबल बढ़ाने वाला है।
उत्तराखंड और हिमाचल की दो-दो सीटों पर भाजपा को कांग्रेस से मिली हार
उत्तराखंड की हरिद्वार की मंगलोर और बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं हिमाचल प्रदेश की तीन में से दो सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली महज एक सीट पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। इस जीत पर गदगद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने ट्टीट कर कहा ये देवभूमि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस और INDIA के सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई।
जलांधर सीट पर आप का कब्जा
पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के मोहिंदर भगत को 46064 वोट मिले है। वहीं, भाजपा के शीतल अंगुराल को 15393 वोट पर ही सिमट गई।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को झटका
पश्चिम बंगाल की चार सीट पर हुए उपचुनाव के लिए हो वोटोंं की गिनती में सत्तारूढ़ टीएमसी सभी सीटों पर बड़े अंतर से आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए ये बड़ा झटका है।


Click it and Unblock the Notifications
