Assembly Elections Result 2023: चार राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? वनइंडिया पर देखें सटीक नतीजे
Assembly Elections Result 2023: 5 राज्यों के राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में अब चुनावी लडाई खत्म हो चुकी है। सभी के एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। अब सभी की निगाहें आज आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के नतीजों पर टिकी हैं। मिजोरम के नतीजे 4 दिसंबर को जारी होंगे।
ज्यादातर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है, जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फायदा होने का अनुमान जताया गया है। अब देखना यह है कि क्या एक बार फिर से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बना पाती है या नहीं? सटीक नतीजे लाइव अपडेट आप वनइंडिया की वेबसाइट (https://hindi.oneindia.com/) और यूट्यूब लाइव (https://www.youtube.com/@OneindiaHindi/streams) पर आसानी से देख सकते हैं।

इन 4 राज्यों के एग्जिट पोल की क्या है भविष्यवाणी
राजस्थान: राज्य में 199 सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग हुई। इस बार 74. 62 फीसदी वोटिंग हुई है। अब सभी 36 केंद्रों पर मतगणना के लिए 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। एग्जिट पोल की भविष्यवाणी ने राजस्थान में सत्ता बदलते रहने का रिवाज बरकरार रहने का अनुमान किया है। यहां कमल खिलता नजर आ रहा है।
मध्य प्रदेश: राज्य में कुल 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग हुई। इस बार 77.82 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल की बात करें तो, इसमें बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़कर सत्ता में लौटती नजर आ रही है।
तेलंगाना: वहीं, अगर एग्जिट पोल पर नजर डालें तो मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस कांग्रेस से चुनाव हारती हुई नजर आ रही है। राज्य में कुल 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग हुई। इस बार 63.94 फीसदी वोटिंग हुई है।
छत्तीसगढ़: राज्य में कुल 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को वोटिंग हुई। इस बार 68.15 फीसदी वोटिंग हुई है। छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल कांग्रेस को फायदे में दिखा रहा है। हालांकि, बीजेपी का भी बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। लेकिन कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है।











Click it and Unblock the Notifications