'मोदी-योगी की जोड़ी ने यकीनन इतिहास रचा', पांच राज्यों में चुनाव परिणाम के पढ़ें ये 7 मायने
'मोदी-योगी की जोड़ी ने इतिहास रचा', पांच राज्यों में चुनाव परिणाम के पढ़ें ये 7 मायने
नई दिल्ली, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, पंजाब विधानसभा चुनाव, मणिपुर चुनाव, उत्तराखंड चुनाव और गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। पंजाब को छोड़कर यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करने जा रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पत्रकार और लेखक विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विनोद कापड़ी ने ने कहा है कि चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी और मजबूत हो गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को अपने भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचना के लिए कहा है। पत्रकार विनोद कापड़ी ने विधानसभा चुनाव नतीजों के 7 मायने ट्वीट के जरिए बताए हैं। आइए जानें उन्होंने क्या कहा?

'मोदी-भाजपा और भी मजबूत हुए...'
अपने पहले ट्वीट में विनोद कापड़ी ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी और मजबूत बन कर उभरे हैं। 5 में से 4 राज्यों में बंपर जीत मोदी को ही मिलना चाहिए। तमाम नाकामियों के बावजूद मोदी की लोकप्रियता का तोड़ फिलहाल विपक्ष में किसी के पास नहीं है। 2024 के लिए ये साफ संकेत हैं।''

'यूपी में मोदी-योगी की जोड़ी ने यकीनन इतिहास रचा...'
दूसरे ट्वीट में विनोद कापड़ी बोले, ''यूपी में मोदी-योगी की जोड़ी ने यकीनन इतिहास रचा है। तीन दशक में ये संभवतः पहली बार हो रहा है कि एक ही राजनैतिक दल दोबारा यूपी में सत्ता में लौटा है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। खासतौर पर तब जब आदित्यनाथ सरकार पांच साल की कई नाकामियों और अपनों की नाराजगी के दंश को झेल रही थी।''

'यूपी चुनाव योगी के 5 साल के काम का चुनाव था...'
विनोद कापड़ी ने तीसरे ट्वीट में कहा, ''यूपी की इस जीत को सिर्फ योगी की जीत के तौर पर भी देखा जाना चाहिए। ये चुनाव उनके 5 साल के काम का चुनाव था। मोदी के होने के बावजूद ये चुनाव उनकी ही सफलता और असफलता का चुनाव था। ये चुनाव उनके ही चेहरे पर लड़ा गया। जाहिर है कि अब वो बीजेपी में मोदी के बाद नंबर दो के नेता बन गए हैं।''

'AAP एक बड़ी राजनैतिक शक्ति के तौर पर उभरी...'
विनोद कापड़ी ने चौथे ट्वीट में कहा, '' आम आदमी पार्टी (आप) एक बड़ी राजनैतिक शक्ति के तौर पर उभर चुकी है। पंजाब में बंपर जी , गोवा में खाता खोलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसमें कोई संदेह नहीं कि वो भविष्य में बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर पर चुनौती दे सकती है। देखिएगा-केजरीवाल को मोदी के विकल्प के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा।''

'गांधी परिवार से मुक्ति के लिए कांग्रेस को सोचना होगा...'
विनोद कापड़ी ने पांचवे ट्वीट में लिखा, ''कांग्रेस के लिए ये चुनाव बहुत खतरनाक खबर ले कर आया है। यूपी-पंजाब-गोवा तो छोड़ दीजिए, अगर कांग्रेस उत्तराखंड भी नहीं जीत पाई है तो ये साफ है कि इस पार्टी में सब कुछ बहुत गड़बड़ चल रहा है। ये बेहद शर्मनाक हार है और गांधी परिवार से मुक्ति की तरफ कांग्रेस को सोचना होगा।''

'उत्तराखंड कांग्रेस के लिए केकवॉक था...'
विनोद कापड़ी ने अपने अगले ट्वीट में कहा, ''उत्तराखंड कांग्रेस के लिए केकवॉक था। जिस राज्य में बीजेपी को 3-3 बार मुख्यमंत्री बदलना पड़ा, खुद सीएम पीछे चल रहें हों, उस राज्य में विरोधी लहर के बावजूद कांग्रेस की हार के बाद पार्टी को आत्ममंथन ही नहीं बल्कि अपने भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचना होगा।''

'सिर्फ 6 महीने में एक्टिव होकर चुनाव नहीं जीत सकते...'
विनोद कापड़ी ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, ''तेजस्वी- अखिलेश राहुल सहित तमाम विपक्षी नेताओं को सीखना होगा कि चुनाव से सिर्फ छह महीने पहले एक्टिव हो कर चुनाव नहीं जीते जा सकते। चाहें सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ नाराजगी हो। खासतौर पर उस पार्टी के खिलाफ जो साल में 365 दिन, चौबीसों घंटे सिर्फ चुनाव के मोड में रहती है।''
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications