Daily Political Update: 'जेब कतरा कभी..', राहुल ने ऐसे साधा निशाना,राजस्थान-तेलंगाना में कड़ी हुई चुनावी टक्कर

Assembly Election News Today: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले चुनाव का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे ही तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान किया जाएगा। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। कांग्रेस और बीजेपी के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

राजस्थान में अंतिम दौर का प्रचार परवान पर चल रहा है। लगातार तीसरे दिन बीजेपी के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के तूफानी दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बुधवार को बांसवाड़ा और भीलवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बीएसपी प्रमुख मायावती तेलंगाना में मोर्चा संभाला।

Assembly Election News

बीजेपी ने राजस्थान फतेह करने के लिए अपनी पूरी मैदान में उतार दी है। राजस्थान में बीजेपी के लगभग सभी बड़े नेता धुंआधार प्रचार करने में जुटे हैं। पीएम मोदी ने तीन दिन से राजस्थान में कमान संभाल रखी है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा भी जमकर प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में आज बुधवार (22 नवंबर) को राजस्थान और तेलंगाना में कैसी चुनावी हलचल है, जानिए सभी अपडेट्स सिर्फ एक खबर में...

राजस्थान में पीएम मोदी और राहुल आमने-सामने

राजस्थान चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पूरी ताकत झोंक की दी। कांग्रेस जहां सरकार की नीतियों और योजनाओं पर वोट मांग रही है तो बीजेपी सत्तारूढ़ दल पर भ्रष्टाचार-कानून व्यवस्था के साथ अपनी वादे पर सत्ता में आने का दावा कर रही है।

"जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता": भरतपुर के नदबई में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जेब कतरा कभी अकेला नहीं आता, तीन लोग होते हैं। एक सामने से आता है, एक पीछे से आता है और एक दूर से देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है। वे सामने से टीवी में आते हैं और हिंदू-मुस्लिम, नोटबंदी, GST कहते हैं। पीछे से अडानी आता है और आपका पैसा उठाकर ले जाता है। दूसरी तरफ से अमित शाह देखते हैं कि किसी को पता न लग जाए, दबाकर लाठी मारूंगा।"

जातिगणना का उठाया मुद्दा: सवाई माधोपुर के गंगापुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैंने जाति जनगणना की मांग की। अगर मैं पूछूं कि देश में पिछड़ों की कितनी आबादी है, आप मुझे जवाब नहीं दे सकते... अगर हम पिछड़ों को भागीदारी देना चाहते हैं तो हमें यह जानना पड़ेगा कि पिछड़े हैं कितने?"

प्रियंका ने साधा निशाना: शाहपुरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, " राजस्थान में हमारी सरकार ने 5 सालों में 2 लाख रोजगार दिए और मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने साढ़े 3 सालों में मात्र 21 रोजगार दिए हैं।"

PM के रोड शो पर गहलोत का हमला: जयपुर में पीएम मोदी के रोड शो पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "उनका (PM मोदी) 9 किलोमीटर का रोड शो था। वे(भाजपा) इतने घबराए हुए थे कि सारा रूट खत्म करके, बाहर के लोगों को बुलाकर और शहर में रोड शो किया जहां पहले से ही भीड़ रहती है... वे हमारे राज्य के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर रहे हैं... इनके जितने नेता आ रहे हैं सभी भड़काने वाली बातें कर रहे हैं..."

भाजपा की हवा निकल चुकी: राजस्थान विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा की हवा निकल चुकी है। मिजोरम में इनका(भाजपा) कुछ था नहीं। रही सही कसर राजस्थान में पूरी हो जाएगी। 5 के 5 प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहेगा... ये भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा है कि वे चुनाव के समय धर्म और जातिगत आधार पर जनता के बीच जाती है।"

वही चालाकी दिखाई है, जो: शाहपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राजस्थान के लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस ने कल अपना गुमराह पत्र जारी किया है। इस गुमराह पत्र में वही चालाकी दिखाई है, जो पिछले 7 दशकों से कांग्रेस करती आ रही है। कांग्रेस दशकों से कह रही है कि गरीबी खत्म करेगी। क्या कांग्रेस देश में गरीबी खत्म कर पाई। बीजेपी की सरकार ने 5 साल में साढ़े 13 करोड़ से अधिक लोगों से गरीबी से बाहर निकाला है।"

राजनाथ सिंह ने बोला हमला: उदयपुर के झाड़ोल में रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ ने कहा, "जोधपुर पूरा का पूरा दंगों की आग में जल रहा था लेकिन मुख्यमंत्री कुंभकर्णी नींद सो रहे थे। कांग्रेस विकास करने का दावा तो करती है लेकिन अब तक विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। मुझसे कोई इस सरकार का रिपोर्ट कार्ड पूछे तो मैं कहूंगा कि इस सरकार का रिपोर्ट कार्ड जीरो बटे सन्नाटा है।.."

राजस्थान में जो कुछ हुआ वह पीड़ादायक: उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने चूरू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले 5 सालों में राजस्थान में जो कुछ हुआ वह पीड़ादायक है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनविश्वास खो चुकी है। आज यहां अराजकता, भ्रष्टाचार और अविश्वास है। राजस्थान की धरती जो अपने शौर्य और पराक्रम के लिए जानी जाती है... आज वह कांग्रेस सरकार के कारण पीड़ा में है.."

जगह सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार: दौसा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बजरंग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "... इन कांग्रेसियों ने न धरती छोड़ी, न आकाश छोड़ा और न ही पाताल और समुद्र छोड़ा, इन्होंने हर जगह सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया। इसलिए कांग्रेस को भेजना हमारी जिम्मेदारी बनती है।"

तेलंगाना चुनाव प्रचार तेज, मायावती की एंट्री

तेलंगाना की कुल 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में राजस्थान के बाद बीजेपी और कांग्रेस तेलंगाना में अपनी ताकत झोंकेगी। राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के तमाम नेता तेलंगाना के दौरे पर हैं। वहीं पीएम मोदी और अमित शाह भी चुनावी राज्य में कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

पीएम मोदी पर बरसे खड़गे: तेलंगाना के जोगुलाम्बा, गडवाल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "आज मुझे बहुत दुख होता है कि मेरी पार्टी के जिन पेपर(समाचार पत्र) को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने निकाला था... PM मोदी ने कल उन पेपर से संबंधित कांग्रेस की 780 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर ली।"

मायावती की एंट्री: सूर्यापेट में जनसभा को संबोधित करते हुए बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात की गई है, उसमें SC, ST व OBC वर्ग की महिलाओं को अलग से कोई भी आरक्षण नहीं दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+