By Elections Voting Percentage: गुजरात और महाराष्ट्र के 3 सीटों पर मतदान, 5 बजे तक कितने प्रतिशत वोटिंग?

By Election Voting Percentage: देश के दो प्रमुख राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं में मिला-जुला उत्साह देखने को मिल रहा है।

निर्वाचन सदन से प्राप्त पोलिंग ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, 5 बजे तक गुजरात की उमरेठ सीट पर मतदान की गति तीनों जगहों में सबसे तेज़ रही, जहां लगभग 54.43% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल सीट बारामती में 52.44% मतदान दर्ज किया गया है, जबकि राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में अभी वोटिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी है और यहां 50.68% मतदान ही हुआ है।

Assembly By-Elections 2026 Voting Percentage

कहां हुआ कितने प्रतिशत मतदान? (3 बजे तक)

राज्य विधानसभा क्षेत्र (संख्या) अनुमानित मतदान रुझान (VTR)
1
गुजरात उमरेठ - 111 54.43%
2
महाराष्ट्र बारामती - 201 52.68%
3
महाराष्ट्र राहुरी - 223 50.68%

सहानुभूति की लहर और राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर

महाराष्ट्र की बारामती (201) सीट पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं। यह सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां उनकी पत्नी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं, जिन्हें जनता की सहानुभूति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर, राहुरी (223) में भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, जहां भाजपा और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर है।

गुजरात की उमरेठ (111) सीट पर भी स्थानीय समीकरण काफी रोचक बने हुए हैं। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये शुरुआती रुझान हैं और दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बड़े उछाल की संभावना है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और तकनीकी सुचारुता सुनिश्चित करने के लिए EVM और VVPAT का उपयोग किया जा रहा है। इन उपचुनावों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+