मुंबई: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज
दबंग खान के बॉडीगार्ड शेरा की वफादारी को लेकर लगातार चर्चे होते रहे हैं। लेकिन इस बार शेरा मारपीट और उत्पीड़न की वजह से चर्चा में आया है।
मुंबई। बॉलीबुड अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शेरा पर उत्पीड़न का आरोप लगा है।
दबंग खान के बॉडीगार्ड शेरा की वफादारी को लेकर लगातार चर्चे होते रहे हैं। लेकिन इस बार शेरा मारपीट और उत्पीड़न की वजह से चर्चा में आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शेरा ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि गन से भी चोट पहुंचाई, जिसके वजह से उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 326 के तहत केस दर्ज किया गया है। उस पर मारपीट करने और इस दौरान गन से पिटाई करने का आरोप लगा है।
वहीं, शेरा का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications