गृह राज्यमंत्री के हैदराबाद को आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बताने पर भड़के औवेसी
गृह राज्यमंत्री के हैदराबाद को आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह बताने पर भड़के औवेसी
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी के हैदराबाद को आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बताने को असदुद्दीन औवेसी ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। हैदराबाद से सांसद, एआईएमआईएम नेता औवेसी ने रेड्डी से सवाल किया कि वो बताएं बीते पांच साल में कितनी दफा, एनआईए, आईबी और रॉ की ओर से लिखकर दिया गया है कि हैदराबाद आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना है।

औवेसी ने कहा, बीते पांच साल में हैदराबाद में पूरी तरह से अमन-चैन है। यहां कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ और लोग धार्मिक आयोजन भी शान्तिपूर्वक मना रहे हैं। हैदराबाद हर स्तर पर विकास कर रहा है और केंद्रीय मंत्री इस तरह के बयान दे रहे हैं। क्या उनकी तेलंगाना और हैदराबाद से किसी तरह की कोई दुश्मनी है या उनको सूबे का विकास होता देख अच्छा नहीं लग रहा है।
औवेसी ने कहा कि एक राज्यमंत्री का इस तरह से बोलना दिखा रहा है कि तेलंगाना और हैदराबाद से वो नफरत करते हैं। इस तरह के बयान की एक मंत्री से उम्मीद नहीं की जाती लेकिन भाजपा से ये कर सकते हैं क्योंकि उन्हें जहां मुसलमान दिखेगा वो उसे आतंकी ही कहेंगे।
MoS (Home) G Kishan Reddy: There are places in country where terror activities are on a rise. If an incident takes place in Bengaluru, Bhopal, its roots are traced to Hyderabad. State police, NIA have arrested terrorists in Hyderabad every 2-3 months. I didn't say anything wrong. pic.twitter.com/EWvQiHJ8V9
— ANI (@ANI) June 1, 2019
क्या बोले गृह राज्यमंत्री
शनिवार को गृह राज्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के बाद जी. किशन रेड्डी ने कहा था कि हैदराबाद आतंकियों के लिए सुरक्षित गढ़ बना हुआ है। इस पर विवाद के बाद अपने बयान पर कायम रहते हुए उन्होंने कहा, देश में कई जगहों पर आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। बेंगलुरू, भोपाल जहां भी इस आतंकी गतिविधि होती है, उसकी जड़ें हैदराबाद से जुड़ी होती हैं। एनआईए और पुलिस हर दो-तीन महीने में हैदराबाद से आतंकियों को पकड़ती है, मैंने कुछ गलत नहीं कहा है। रेड्डी तेंलगाना की सिकंदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए हैं। उन्हें केंद्र सरकार में गृह राज्यमंत्री बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications