असम: योगेंद्र यादव ने की जेल में बंद राइजर दल के अध्यक्ष से मुलाकात, कहा- बीजेपी को हराना हमारा लक्ष्य

नई दिल्ली: एक ओर दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का आंदोलन चार महीनों से जारी है, तो वहीं दूसरी ओर पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है। जिस वजह से अब किसान संगठनों ने वहां पर बीजेपी को हराने की ठान ली है। इसी क्रम में स्वराज आंदोलन के योगेंद्र यादव ने असम की जेल में बंद राइजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई से मुलाकात की। साथ ही बीजेपी को इस चुनाव में हराने की बात फिर से दोहराई।

assam

योगेंद्र ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में गोगोई से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने पहले दो चरणों में 86 सीटों पर 19 उम्मीदवार खड़े किए हैं। उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि बीजेपी हार जाए। वो पिछले साल फरवरी में गोगोई से जेल में मिले थे, तब भी उनका स्वास्थ्य काफी खराब था। बीजेपी सरकार के कहने पर उन्हें मानसिक यातनाएं दी गई हैं, लेकिन उनकी वैचारिक स्पष्टता और मानसिक संकल्प बना हुआ है। यादव ने आरोप लगाया कि गोगोई को जेल में ये सुनिश्चित करने के लिए रखा गया है कि वो चुनाव के दौरान लोगों से बातचीत न कर सकें। उनके ऊपर आपराधिक मुकदमा नहीं बल्कि एक राजनीतिक ट्रायल है।

योगेंद्र यादव ने कहा कि वो राजनीति पर चर्चा करने नहीं गए थे, लेकिन गोगोई ये जानने के लिए बहुत इच्छुक हैं कि किसानों का आंदोलन कैसे आगे बढ़ रहा। उन्होंने बीजेपी को हराने की जरूरत पर भी विस्तार से बात की। आपको बता दें कि गोगोई को दिसंबर 2019 में राज्य में सीएए के विरोधी प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके ऊपर UAPA के तहत कार्रवाई हुई। कुछ महीने पहले वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिस वजह से उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज ट्रांसफर कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+