Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

असम की इन महिला पुलिसकर्मियों की तारीफ करते नहीं थक रहे लोग, जानें क्यों हुईं वायरल

नई दिल्ली। असम पुलिस की दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ एक कहानी भी जुड़ी है जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। वायरल हो रहे फोटो में मातृत्व का अलग ही चेहरा दिखाई दे रहा है। दरअसल, असम में एक परीक्षा के दौरान महिलाएं अपने बच्चों को क्लास में नहीं ले जा सकती थीं इसलिए असम की खाकी धारी महिलाओं ने उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठी ली। बच्चों को गोद में लिए दो महिला पुलिसकर्मियों की फोटो वायरल हो रही है।

बनीं मानवता की मिसाल

बनीं मानवता की मिसाल

देश-विदेश की दिल दहला देने वाली खबरों के बीच असम पुलिस की खबर ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। इन महिला पुलिसकर्मियों को देखकर लगता है कि दुनिया में इंसानियत अभी जिंदा है। बता दें, वायरल हो रही फोटो असम में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के समय की है। परिक्षा के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी, इस दौरान परीक्षा देने आई महिलाओं में कुछ ऐसी थीं जो अभी-अभी मां बनीं थी और बच्चों को घर नहीं छोड़ सकती थी।

परीक्षा देने आई थी मांएं

परीक्षा देने आई थी मांएं

परीक्षा में भी बच्चों को साथ लेकर बैठने की अनुमति नहीं थी ऐसे में महिला दो पुलिसकर्मी आगे आईं और उनके बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी ली। तस्वीर में ड्यूटी के दौरान तैनात दो महिला पुलिसकर्मी बच्चों को अपनी गोद लिए हुए हैं। वायरल हो रही तस्वीर को असम पुलिस के ट्विटर हैंडल से ही शेयर किया गया है। ट्वीट में असम पुलिस ने लिखा कि, इन बच्चों की मांएं परीक्षा दे रही हैं वहीं ये पुलिस कर्मी उनके बच्चों को बाहर संभाले हुए हैं।

इसलिए वायरल हुई फोटो

बच्चों के साथ पुलिसकर्मी की फोटो पोस्ट होते ही वायरल हो गई और कई लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी है। असम पुलिस ने कैप्शन में लिखा, मां एक क्रिया है ये वो है जो आप कर रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या हैं। दारंग जिले में जहां असम पुलिस के जवान लोगों की सेवा में लगे रहे वहीं, ये महिला पुलिसकर्मी पूरी परीक्षा के दौरान बच्चों की देखभाल करती रहीं। फोटो वायरल होने के बाद कई लोगों ने असम पुलिस की तारीफ की है और इन महिलाओं को सलाम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+