असम हिंसा में 62 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने मांगी और सेना

गुवाहाटी। असम के कोकराझार और सोनितपुर जिले जारी हिंसा के बाद असम के मुख्यमंत्री तरुन गोगोइ ने केंद्र सरकार से और सुरक्षा बलों की मांग की है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह हालात का जायजा लेने के लिए आज असम रवाना होंगे। वहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि अभी तक 50 टुकड़ियों को असम रवाना किया जा चुका है।

assam violence

असम के चार अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसा में अब तक 62 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री तरुन गोगोइ ने कहा कि वह उपद्रवियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी तत्कालिक प्राथमिकता है कि किसी भी तरह इस हिंसाक को सांप्रदायिक नहीं होने देना साथ ही जल्द से जल्द हालात पर काबू करना।

वहीं असम में जारी हिंसा प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने अफसोस जताते हुए कहा कि उग्रवादियों को उनके किये की सख्त सजा मिलेगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इस नरसंहार को लेकर असम के सीएम तरूण गोगोई से बात की और हर संभव सहायता करने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+