असम: राज्य परिवहन की बस तालाब में गिरी, सात की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी
गुवाहाटी। असम में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बतचाई गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। असम राज्य परिवहन की ये बस गुवाहाटी और मुकलमुआ के बीच हादसे का शिकार हुई है। हादसा तब हुआ जब ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस एक बड़े तालाब में जा गिरी।

हादसे के बाद आसपास के गांव के लोग पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आम लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाल और नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं बस को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई, जिसकी मदद से तालाब से बस को खींचा गया।














Click it and Unblock the Notifications