असम: सोनोवाल का शपथ ग्रहण आज, पीएम मोदी होंगे शामिल
गुवाहाटी। आज असम के मुख्यमंत्री के रूप में सर्बानंद सोनोवाल शपथ लेंगे, इस शपथ ग्रहण समारोह का पीएम मोदी भी हिस्सा होंगे। खबर है कि सोनोवाल के साथ आज 10 मंत्री भी शपथ लेंगे।
मिलिए असम में बीजेपी को जिताने वाले असली हीरो रजत सेठी से
शपथ ग्रहण से पहले सोनोवाल ने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि असम की जनता ने भाजपा को न सिर्फ ऐतिहासिक जनादेश दिया है, बल्कि ढेर सारी जिम्मेदारियां भी दी हैं। हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम उनकी अपेेक्षाओं पर खरे उतरें। सोनोवाल ने ये भी कहा कि भाजपा अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर असम को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
Sarbananda Sonowal's Biography- जानिए कौन हैं सर्बानंद सोनोवाल?
सोनोवाल ने असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके तरुण गोगोई को भी अपने शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्यौता दिया है, वो खुद निमंत्रण देने उनके आवास पर गये थे।













Click it and Unblock the Notifications