33 करोड़ की संपत्ति वाला Ex MLA जुआ खेलते हुए गिरफ्तार, जानिए कौन हैं नरेन सोनोवाल
assam, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली असम सरकार के सहयोगी एजीपी के सदस्य नरेन सोनोवाल 2016 में नाहरकटिया निर्वाचन क्षेत्र से असम विधानसभा के लिए चुने गए थे।

असम के सबसे अमीर पूर्व विधायक नरेन सोनोवाल को गुरुवार देर रात अवैध जुआ खेलने के आरोप में असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नरेन सोनोवाल नाहरकटिया निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। असम पुलिस ने गुरुवार रात नरेन सोनोवाल को अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। पूर्व विधायक के साथ पुलिस ने 6 अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया है।
2016 के चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार, असम गढ़ परिषद के पूर्व विधायक नरेन सोनोवाल को पुलिस की एक टीम ने ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ शहर के बोइरागिमोथ इलाके से गिरफ्तार किया था। डिब्रूगढ़ पुलिस ने सोनोवाल के साथ छह और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। अन्य छह आरोपियों की पहचान मुकुल घोष, महरोज अहमद, दीपेंद्र दत्ता, ऋत्विक बरुआ, अब्दुल राशिद और दीपक रंजन के तौर पर हुई है।
डिब्रूगढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी राजू बहादुर छेत्री ने बताया कि, पुलिस ने आरोपी को असम गेम एंड बेटिंग एक्ट, 1970 की धारा 16 के तहत गिरफ्तार किया है। मुझे मिले खुफिया इनपुट के आधार पर हमने गुरुवार देर रात बोइरागिमोथ इलाके में एक घर में छापा मारा और कुल सात लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाब रहे। अरेस्ट किए गए सभी लोग अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल पाए थे।
छापेमारी के दौरान डिब्रूगढ़ पुलिस को मौके पर 96,500 रुपये की नकदी, एक कार और दो मोटरसाइकिलें और जुए में इस्तेमाल किए जाने वाली समाग्री मिली है। उन्होंने कहा कि हमने डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन में 150/2023 का मामला दर्ज किया है। सोनोवाल 2016 में नहरकटिया निर्वाचन क्षेत्र से असम विधानसभा के लिए चुने गए थे।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 2016 और 2021 के असम विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक थे। जिनकी घोषित संपत्ति 33 करोड़ रुपये थी। चुनावी हलफनामें में सोनोवाल ने अपनी आय का ज्ञात स्रोत उनका वेतन और व्यवसाय बताया है जबकि उनकी पत्नी की आय व्यवसाय से है।












Click it and Unblock the Notifications