Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल?
Assam Opinion Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती जारी है, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग पूरे शबाब पर है तो वहीं चाणक्य के नए पोल सर्वे ने निश्चित तौर पर कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आपको बता दें कि चाणक्य सर्वे के मुताबिक असम में एक बार फिर 'केसरिया' लहराने के आसार हैं और भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन (BJP+) की राज्य में वापसी हो रही है।

Opinion Poll 2026 : क्या कहता है चाणक्य सर्वे?
- BJP+: 83-90 सीटें
- Congress+: 30-36 सीटें
- अन्य: 3-6 सीटें
सर्वे के मुताबिक भाजपा को राज्य में 83-90 सीटें मिल रही हैं तो वहीं कांग्रेस के खाते में 30-36 सीटें आती दिख रही हैं तो वहीं अन्य की झोली में 3-6 सीटें मिल रही हैं। इस सर्वे के मुताबिक एक बार फिर से असम में कमल खिलेगा तो वहीं पंजे को मुंह की खानी पड़ेगी।
असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें
आपको बता दें कि असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं, जबकि सरकार बनाने का मैजिक नंबर 64 सीटें है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को जादुई आंकड़ें से बहुत ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।
- कुल विधानसभा सीट: 126।
- बहुमत का जादुई नंबर: 64।
Chanakya Opinion Poll की खास बातें
- सत्ता में वापसी: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा+ गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है।
- सीटों का अनुमान: सर्वे के अनुसार, 126 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दल (AGP और BPF) बहुमत के जादुई आंकड़े 64 को आसानी से पार कर सकते हैं।
- कांग्रेस की स्थिति: विपक्षी गठबंधन, विशेष रूप से कांग्रेस, पिछले चुनावों के मुकाबले कुछ सुधार तो कर सकती है, लेकिन वह भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है।
Chanakya Opinion Poll के मुताबिक भाजपा की बढ़त के पीछे के कारण निम्नलिखित हैं
- विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर: पिछले पांच वर्षों में राज्य में सड़कों, पुलों और मेडिकल कॉलेजों के जाल ने जनता के बीच सकारात्मक संदेश दिया है।
- मजबूत नेतृत्व: हिमंता बिस्वा सरमा की 'हिंदुत्व' और 'विकास' वाली छवि ने उन्हें राज्य के एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया है।
- कल्याणकारी योजनाएं: 'ओरुनोडोई' (Orunodoi) जैसी योजनाओं ने महिला मतदाताओं के बीच भाजपा की पैठ को बहुत मजबूत किया है।
- विपक्ष में बिखराव: कांग्रेस ने छोटे दलों के साथ गठबंधन (Asom Sonmilito Morcha) किया है, लेकिन नेतृत्व और स्पष्ट रणनीति की कमी देखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications