जानिए कैसे 6 महीने में महिला ने 85 बच्चों को दिया जन्म!
नयी दिल्ली। इसे आप सोच से परे माने या काल्पनिक, लेकिन असम में एक महिला ने पिछले 6 महीनों में 85 बच्चों को जन्म दिया है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक पेशे से नर्स इस महिला ने 6 महीने में 85 बच्चों को जन्म देकर सरकारी योजना का भरपूर फायदा उठाया है।

जी हां असम के सरकारी अस्पताल में लिली बेगम लस्कर नाम की नर्स पिछले छह महीने से 85 बच्चों को 'जन्म' देने में व्यस्त थीं। सरकारी योजना के मुताबिक अगर गर्भवती महिला प्रसव के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र को चुनेगी तो उसे 500 रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
जब लिली ने इस सरकारी योजना के बारे में सुना तो उसे इतना लालच आया कि पिछले छह महीने में 85 बच्चों को जन्म देने का दावा करने से भी वह पीछे नहीं हटीं। लेकिन 85 बच्चों को सरकारी आंकड़ों में जन्म देने के उसके इस रिकॉर्ड का पर्दाफाश बी जल्द ही हो गया और फिर उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
अधिकारियों के मुताबिक नर्स ने फाइल में सरकारी क्लिनिक में 160 प्रसव का रिकॉर्ड दर्ज कराया और इनमें से आधे मामलों में मां के कॉलम में अपना नाम लिख दिया जिसकी बदौलत उसने स्कीम के नाम पर 40 हजार रुपए कमा लिए।












Click it and Unblock the Notifications