असम एनआरसी की वेबसाइट क्रैश, सेवा केंद्रों पर लगी लोगों की लाइन

नई दिल्ली। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम लिस्ट जारी कर दी गई है। एनआरसी की ये अंतिम सूची शनिवार को सुबह 10 बजे जारी की गई है। इसके लिए लोग अपने नाम को एनआरसी की वेबसाइट (www.nrcassam.nic.in) चेक कर सकते हैं। लेकिन लोगों के सामने मुसीबत ये आ गई कि हैवी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट ही क्रैश हो गई थी। जिसकी वजह से सेवा केंद्र के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Assam NRC Website Crashes Within minutes of its launch due to heavy traffic

हालांकि फिलहाल साइट रन कर रही है। लेकिन हैवी ट्रैफिक की वजह से कुछ समय के लिए साइट ने काम करना बंद कर दिया था। बता दें कि आज जारी हुई एनआरसी लिस्ट को देखते हुए असम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एनआरसी लिस्ट को लेकर इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए असम में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

असम एनआरसी की अंतिम लिस्ट में 19,06,657 लोगों सूची से बाहर हो गए हैं। इसमें कुल 3.11 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है। हालांकि जो लोग इससे संतुष्ट नहीं है, वे फॉरनर्स ट्रिब्यूनल के आगे अपील दाखिल कर सकते हैं। एनआरसी के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रतीक हजेला ने बताया कि 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार लोगों को एनआरसी की फाइनल लिस्ट में जगह मिली है।

इस तरह से चेक कर सकते हैं अपना नाम
सबसे पहले अपने ब्राउजर में ऑफिशियल वेबसाइट www.nrcassam.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर आपको 'एनआरसी का पूरा ड्राफ्ट' वाले विकल्प पर क्लिक करें। अपना ARN नंबर और कैप्चा डालकर, सर्च पर क्लिक करें। यदि आपका नाम अंतिम NRC लिस्ट में शामिल किया गया है तो आपका नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। आवेदन करने वाले अपना नाम NRC सेवा केंद्र (NSK) पर जाकर भी देख सकते हैं। जिन लोगों के नाम NRC लिस्ट में शामिल नहीं है उन्हें व्यक्तिगत रूप से लैटर ऑफ इंफॉर्मेशन भेजकर इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- NRC Assam की अंतिम लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+