असम में कल 10 बजे जारी होगी NRC की फाइनल लिस्ट, 41 लाख लोगों पर मंडराया देश से बाहर होने का खतरा, सुरक्षा सख्त
नई दिल्ली। असम में कल का दिन बेहद खास है । कल 10 बजे असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लिस्ट के जारी की जाएगी। NRC लिस्ट जारी होने से पहले प्रदेश में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। एनआरसी लिस्ट में नाम नहीं होने पर इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जता ई जा रही है, जिसे देखते हुए असम में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

41 लाख लोगों के भविष्य पर मंडराया खतरा
शनिवार को मोदी सरकार की एक और बड़ी योजना पर फैसला आना है। असम में भारतीय और विदेशी नागरिकों की पहचान वाले राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर की फाइनल लिस्ट सुबह 10 बजे जारी कर दी जाएगी। असम के लोग इंटरनेट के जरिए रजिस्टर में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा लोग जन सुविधा केंद्रों की मदद से लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इस लिस्ट को लेकर असम के 41 लाख लोगों की सांसें अटकी हुई है। ये वो लोग हैं, जिनका नाम पिछले साल जारी की गई एनआरसी की पहली सूची में शामिल नहीं था। लिस्ट जारी किए जाने से पहले असम में सरकार ने सुरक्षा सख्त कर दी है। वहीं सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि एनआरसी में नाम न होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं। हर किसी को अपनी नागरिकता सिद्ध करने का पूरा मौका दिया जाएगा।
Assam DGP on publication of final NRC list tomorrow: We are making a good use of social media to reach out to public. If anybody comes up with hate post or wrong messages, we've told local OCs (Officer-in charge) that they not be allowed to do such things & legal action be taken. pic.twitter.com/dypvA3ATjt
— ANI (@ANI) August 30, 2019












Click it and Unblock the Notifications